चलती स्कूली वैन में लगी आग, ड्राइवर व खलासी ने कूदकर बचाई जान

भागलपुर : भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के विक्रमशिला पहुंच पथ एनएच-31 पर चलती स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने से राहगीरों में भगदड़ मच गई। चालक और उप चालक ने किसी तरह वैन से खुद कर अपना जान बचाई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवगछिया से स्कूली वैन बच्चों को लाने के लिए जा रही थी। तभी प्रवक्ता थाना क्षेत्र के गरेया गांव के समीप हादसे का शिकार हो गया।

हालांकि वैन में आग कैसे लगी या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पिछले आधे घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आप पर काबू नहीं पाया गया है। इस हादसे में कोई हताहत की सूचना नही मिल रही है। घटना के बाद से पुलिस ने विक्रमशिला पहुंच पथ को दोनों तरफ से वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन स्कूल से बच्चे को लाने के लिए जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गया हालांकि अभी तक या स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। डायल 112 के ऑन ड्यूटी पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरन 112 की टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है मामले को लेकर स्कूल वैन चालक ने बताया कि अचानक वहान से धुआं निकलने लगा। जब तक एनएच से साइड करते तब तक पूरी तरह आग लग चुकी थी। किसी तरह वैन से खुद कर जान बचाए। इधर, घटना के बाद विक्रमशिला पहुंच पथ पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। मामले को लेकर फायर ब्रिगेड स्थानीय पुलिस, डायल 112 के टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...