Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार बाजार के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक स्कूल वैन और स्कॉर्पियो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई। घटना में वैन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया वहीं टक्कर के बाद स्कूल वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में सभी बच्चे सुरक्षित थे।

Ranchi : दोनों वाहनों को पुलिस ने लिया कब्जे में
घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वैन चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो वाहन के चालक और वैन के चालक के बीच कुछ बात को लेकर बहस हुई थी। बहस के बाद वैन चालक वैन को लेकर जा रहा था इसी दौरान स्कॉर्पियो ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के चिथड़े उड़ गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


















