पारस को एनडीए में नहीं मिली सीट, दे सकते हैं मंत्री पद से इस्तीफा

एनडीए में सीट शेयरिंग पर बात फाइनल हो गई और सीट शेयरिंग के फॉर्मूला में पशुपति कुमार पारस को एक भी सीट नहीं दी गई है। सीट नहीं मिलने से पशुपति पारस नाराज हो गए हैं। खबर है कि पशुपति पारस आज महागठबंधन से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि पशुपति पारस आज मंत्रीपद से इस्तीफा दे सकते हैं। खबर मिल रही है कि पशुपति पारस हाजीपुर के साथ ही दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इतना कुछ होने के साथ ही पशुपति पारस आज एनडीए से अलग होने का भी एलान कर सकते हैं।

पारस को एनडीए में नहीं मिली सीट, दे सकते हैं मंत्री पद से इस्तीफा –

खबर आ रही है कि एनडीए में पारस को एक भी सीट नहीं दिए जाने के कारण वे नाराज चल रहे हैं और राजद के संपर्क में हैं। विदित हो कि सोमवार को एनडीए ने बिहार की सभी सीटों पर पांच दलों में विभाजन की घोषणा कर दी है जिसमें जदयू, भाजपा, लोजपा (रा), हम और आरएलएम शामिल है और पशुपति पारस की रालोजपा को एक भी सीट नहीं दी गई है। हाजीपुर पशुपति पारस की सीटिंग सीट है, लेकिन इस सीट से एनडीए ने पशुपति पारस का पत्ता काट कर चिराग पासवान को दे दिया है। जिसके बाद पशुपति पारस एनडीए से नाराज चल रहे हैं।

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर फाइनल फैसला, देखिए खास चर्चा – पारस को एनडीए में नहीं मिली सीट

 

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...