पारस ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा तो मांझी ने कहा- वे कभी नहीं थे NDA के वफादार सिपाही

गया : एनडीए में सीट बंटवारा से नाराज केंद्रीय मंत्री एवं रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पारस का कहना है कि वे सच्ची ईमानदारी के साथ एनडीए से जुड़े थे लेकिन एनडीए ने उनका सम्मान नहीं किया और उनकी सीटिंग सीट हाजीपुर उनके भतीजे चिराग पासवान को दे दी। पारस के इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है। पशुपति पारस के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें: गया सीट से ताल ठोकेंगे जीतनराम मांझी, जदयू की थी सीटिंग सीट

जीतनराम मांझी ने कहा कि पशुपति पारस एनडीए के सच्चे और वफादार सिपाही थे ही नहीं। वे पहले भी कभी इधर की बात करते तो कभी उधर की। उन्हें एनडीए पर भरोसा रखना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी इक्षानुसार सीट मिलने के मामले में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे एक भी सीट नहीं मिलती तब भी मैं सच्ची निष्ठा के साथ भाजपा के साथ खड़ा रहता।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...