Advertisment

घर में घुसकर मारपीट, सोने के जेवर भी लूट लिए और भी…….

Bokaro- बोकारो से मारपीट की एक घटना सामने आ रही है। यह घटना चीराचास थाना क्षेत्र के पिंडरगोड़ीय से आ रही है जहां एक घर में घुसकर परिवार के साथ ग्रामीणों ने मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें-हाय रे दुख, प्रिंट रेट से अधिक वसूल रहे शराब दुकानदार, वीडियो वायरल…… 

जानकारी के मुताबिक बोकारो नगर निगम से सड़क निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार और उसके परिवार वालों को गांव के ही लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान घर की महिला के साथ छेड़छाड़ किया गया और उसके सोने के जेवरात भी छीन लिए गए आरोपी सड़क निर्माण की आवाज में रंगदारी की मांग भी कर रहे थे।

एसपी से फरियाद कर रहा परिवार

मारपीट का वीडियो भी पीड़ितों ने बना लिया है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए को लेकर पूरा परिवार एसपी से फरियाद कर रहा है। चीराचास थाना पुलिस मारपीट की सूचना के बाद जरूर मौके पर पहुंची और घायल लोगों को सदर अस्पताल में इलाज करने की बात कही।

घर में घुसकर परिजनों को पीटा

लेकिन उसके बाद थाना पहुंचने के बाद भी पुलिस ने इलाज के लिए कागजात नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक चास नगर निगम से सड़क बनाने का कार्य पप्पू महतो को मिला है।

वास्तु विहार एड 8 22Scope News

ये भी पढ़ें-शराब पीने से युवक की मौत से मची सनसनी……..

जब सड़क निर्माण किया जा रहा था इसी दौरान गांव के ही रहने वाले धर्मेंद्र सिंह, पारस मुखर्जी शशि मुखर्जी ठेकेदार के घर पर पहुंच महिला समेत सभी घर वालों को पिटाई कर दी। जिसमें ठेकेदार, घर की महिला और एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...