Advertisement
Advertisement

GATE में रांची के लाल सृजन शाश्वत बने ऑल इंडिया टॉपर

रांची. राजधानी के लाल सृजन शाश्वत ने GATE-2024 में इकोनॉमिक्स में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.

सृजन अभी बिट्स पिलानी में कंप्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स के छात्र हैं.

इस साल GATE का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (आइआइएससी) ने किया था, जिसमें उनका स्कोर 1000 में 940 रहा.

सृजन ने 12वीं की पढ़ाई डीपीएस रांची से की है. 2020 में साइंस संकाय में सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा में स्टेट टॉपर भी रहे हैं. सृजन की प्रारंभिक पढ़ाई डीपीएस धनबाद से हुई है.

10वीं बोर्ड की परीक्षा डीपीएस रुबी पार्क कोलकाता से पास की थी. साथ ही पश्चिम बंगाल में पांचवां स्थान हासिल किया था.

सृजन के पिता संजय कुमार ठाकुर सीसीएल में महाप्रबंधक और मां रीना ठाकुर संत एंथोनी रांची में अध्यापिका हैं.

सृजन ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ अभिभावकों का आशीर्वाद है.सूजन का लक्ष्य एकेडमिक्स और रिसर्च में कार्य करना है.

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...