‘इंडी गठबंधन में नहीं दिखाई दे रही है एकता’

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजद द्वारा कैंडिडेट की घोषणा किए जाने को लेकर बयान दिया है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही कैंडिडेट की घोषणा पर उमेश कुशवाहा ने महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाया है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में एकता दिखाई नहीं दे रही है। राजद बिहार में भ्रष्टाचार का प्रतीक और केंद्र में कांग्रेस है। दोनों पार्टियां परिवारवाद से बाहर नहीं हो सकते हैं। परिवारवाद के कारण दोनों पार्टियों का पतन हो रहा है। 40 सीट एनडीए की झोली में जाएगी किसी को भी उम्मीदवार बना लें।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि एकता कितनी है महागठबंधन में वह साफ दिख रही है। सीट शेयरिंग से पहले ही राजद ने कैंडिडेट उतार दिया। राजद और कांग्रेस दोनों महत्वाकांक्षी है, यह दोनों पार्टियां कुछ भी बोलने लायक नहीं है। सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की जोड़ी देश में विकास करेगी। देश की जनता ने मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से देश में बनने जा रही है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...

Ranchi Crime: कांग्रेस नेता के भतीजे का अपहरण, पांच घंटे बाद...

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के 24 वर्षीय भतीजे किशन सिंह का अपहरण हुआ। करीब पांच घंटे बाद चुटूपालू...