बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा

सुपौल : बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा। कोसी नदी पर पुल बन रहा है। हादसे में एक की मौत जबकि नौ घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कंपनी के लोग फरार हैं। सुपौल के बकोर में पुल बनाया जा रहा है। पुल के तीन पिलर 50, 51 और 52 का गार्डर गिरा। पुल का निर्माण ट्रांस रेल कंपनी कर रही थी। यह पुल 10.5 किमी लंबा है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत पुल बनाया जा रहा है। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 से ज्यादा मजदूरों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। चार अभी भी मलबे में दबे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा कोसी नदी में गिर गया है। हालांकि गार्डर जहां गिरे, वहां पानी नहीं था। बता दें कि यह देश का सबसे लंबा पुल बन रहा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया।

डीएम कौशल कुमार की ओर से लेटर जारी कर जानकारी दी गई कि 10.2 किमी लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा। जो गार्टर गिरा है उसकी लंबाई 60 मीटर है। हादसे में 10 लोग दबे थे। जिनको निकाल लिया गया है। एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। नौ को हल्की चोटें आई हैं। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मरने वाले मजदूर के परिवार और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सुपौल डीएम ने कहा ‘हैं तैयार हम’ 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

इमरान खान की रिपोर्ट

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा में 300 छात्रों के लिए शुरू...

Nalanda Didi Ki Rasoi: नालंदा जिले के बिहार शरीफ शहर में स्थित माइनॉरिटी रेजिडेंशियल स्कूल (अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय) में पढ़ने वाले लगभग 300 छात्रों...

Maithon Panchet Dam Water Level: मैथन-पंचेत डैम में बढ़ा पानी, 5...

Maithon Panchet Dam Water Level: पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि...

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...