सुपौल में पुल गिरने की होगी उच्च स्तरीय जांच, विशेषज्ञ रवाना

बिहार राज्य के भेजा-बकौर के बीच निर्माणाधीन पुल के गिर जाने को लेकर स्पष्टीकरण। प्रथम दृष्टया ट्रेलर पर रखे सेग्मेन्ट को उठाते समय पिन के टूट जाने से निर्माणाधीन स्पैन 1 गिरा। नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया के सदस्य (परियोजना) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल कार्रवाई हेतु स्थल पर हुये रवाना। विस्तृत रिपोर्ट ब्रिज विशेषज्ञों के स्थल निरीक्षण के उपरान्त ही होगा प्राप्त। ​मृतक मजदूर के परिवार को दस लाख तथा घायल मजदूरों के परिवारों को एक-एक लाख मुआवजे का हुआ भुगतान

सुपौल : बिहार का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल ध्वस्त, गिरा एक हिस्सा

बिहार राज्य के मधुबनी एवं सुपौल जिले में भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 10.2 कि.मी. लम्बे पुल का निर्माण चल रहा है, जिसमें कुल 170 स्पैन हैं। प्रत्येक स्पैन की लम्बाई लगभग 60 मीटर है (भेजा की तरफ से पिलर संख्या 1 एवं बकौर की तरफ से पिलर संख्या 171 है)। मेसर्स गैमन इंजीनियर्स एवं कान्ट्रैक्टर प्रा लि और मेसर्स ट्रान्सरेल लाइटिनिंग लिमिटेड (ज्वाॅइन्ट वेन्चर) द्वारा उक्त खण्ड का निर्माण किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सुपौल डीएम ने कहा ‘हैं तैयार हम’

शुक्रवार को एक घटना घटित हुई। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि ट्रेलर पर रखे सेग्मेन्ट को उठाते समय पिन के टूट जाने से निर्माणाधीन स्पैन 153-154 गिर गया। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट ब्रिज विशेषज्ञों के स्थल निरीक्षण के उपरान्त ही प्राप्त होगा। इस हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए, घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें से 10 मजदूर खतरे से बाहर हैं एवं एक मजदूर की मृत्यु अस्पताल ले जाने के दरम्यान हो गई।

Big Breaking : 7 दिन ED की कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

​मृतक मजदूर के परिवार को दस लाख तथा घायल मजदूरों के परिवारों को एक-एक लाख मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। तीन प्रतिष्ठित ब्रिज विशेषज्ञ ए के श्रीवास्तव, महेश टंडन और जी एल वर्मा दुर्घटना के कारणों एवं ब्रिज के आकलन करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुँच रहे हैं।​ नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया भाराराप्रा के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर तत्काल कार्रवाई हेतु स्थल पर रवाना हो चुके हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...