Advertisment

रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार…..

रांचीः राजधानी रांची में आज दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रांची के बीचोबीच स्थित डेली मार्केट थाना क्षेत्र के उर्दू लाइब्रेरी के पास घटी जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-लिंक भेजकर करते थे ठगी, अब सलाखों के पीछे…..

मृत व्यक्ति का नाम बजरुद्दीन उर्फ छोटू बताया जा रहा है और वह कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि इस हत्याकांड की कोई ठोस वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

पत्नी के साथ खरीददारी करने निकला था मृतक

जानकारी के अनुसार मृत बजरुद्दीन मूल रुप से गढ़वा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है और वह फिलहाल कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी में रहता था। हत्या होने से पहले वह अपनी पत्नी के साथ चर्च रोड में खरीदारी कर रहा था इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

डीवाई पाटिल स्कूल 14 22Scope News

ये भी पढ़ें-होली में इस तरह से रखें अपने स्कीन का खास ख्याल…..

हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने उसे घायलावस्था में मेन रोड स्थित राज अस्पताल में भर्ती कराया पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी कर हत्या करने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में लग गए हैं।

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...

Ramgarh Factory Blast: बरकाकाना में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की...

 रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिनमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर...