Crime : खलारी में दिनदहाड़े सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

खलारी में दिनदहाड़े सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम राम विजय सिंह बताया जा रहा है और ये खलारी क्षेत्र के पिपरवार परियोजना में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत थे।

वे मूल रुप से बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के बलार गांव के रहने वाले थे। अभी वे पिपरवार थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॅालोनी में रहने वाले थे।

सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या – शव के साथ लोगों का धरना प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार विजय सिंह सुबह को ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। इसी बीच दो हथियारबंद अपराधी और विजय को गोलियों से भून दिया। हत्या की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग जमा होने लगे उसके बाद उन्होने पुलिस को सीसीएल कर्मी की शव नहीं ले जाने दिया।

लोगों की डिमांड थी कि जब तक परिवार के किसी एक सद्स्य को नौकरी नहीं मिल जाती तब तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मामले मे पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है कि आखिर हत्या किसने की।

मंत्री श्रवण ने कहा- पर्यटन स्थलों पर नजर आएंगे जीविका के...

पटना : ग्रामीण क्षेत्र का विकास, जीविकोपार्जन के संसाधन बढ़ाने के साथ ही गांवों में अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत करने की दिशा में ग्रामीण...

ज्वेलरी लूट मामले का खुलासा, नगद व मोबाइल के साथ 5...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिनों ज्वेलरी दुकानदार से गोढ़वा चौक पर हुई लूट मामले में मुफस्सिल थाना की...

Bokaro Voter Revision News: मतदाता पुनरीक्षण पर कांग्रेस का बड़ा सवाल,...

Bokaro Voter Revision News: कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) की समीक्षा शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया...