बेगूसराय में 25 को गायब हुए युवक का अब तक नहीं चला कोई पता, लोगों ने थाना पर पहुंच….

बेगूसराय में लापता हुए युवक की बरामदगी की मांग को लेकर थाना का घेराव। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा जम कर किया हंगामा। पुलिस लोगों को समझाती रही लेकिन मानने को तैयार नहीं थे लोग

BJP ने काटा अश्विनी चौबे का टिकट, गिरिराज फिर ठोकेंगे बेगूसराय से ताल, BJP ने जारी की सूची, देखें

बेगूसराय: बेगूसराय में लापता युवक की तलाश की मांग को लेकर भारी भीड़ थाना में पहुंच कर हंगामा किया। लोगों की मांग थी कि लापता युवक को पुलिस जल्दी खोजे। वहीं पुलिस लोगों को बार बार समझाने कोशिश कर रहे थे कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्दी ही लापता युवक को बरामद कर लिया जायेगा। मामला बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि बीते 25 मार्च को तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 16 निवासी लखविंदर पासवान घर से कहीं गए थे और देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोज बीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों ने तेघड़ा थाना में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाया।

‘दुनिया छोड़ दूंगा पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा’

लोगों का कहना था कि 25 से अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं न तो लापता युवक को पुलिस ढूंढ पाई है और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। परिजनों ने मामले में तीन लोगों के ऊपर नामजद शिकायत दर्ज कराया है और पुलिस को किये शिकायत में कहा है कि उक्त तीन व्यक्ति को अंतिम बार गायब युवक के साथ देखा गया था और वे लोग उसे अपने साथ ले गए थे।

12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें डिटेल्स…

मामले में लोगों ने पुलिस के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना में घुस कर जम कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस लगातार हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी कि लापता युवक को जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा, इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर हंगामा शांत करवाया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...

मुख्य सचिव और DGP सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे, की...

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता...

मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों...

भागलपुर : भागलपुर जिले सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री...