Nalanda में स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत

Nalanda: नालंदा में स्नान करने के दौरान दो बच्ची की डूब कर मौत हो गई। बच्चियों की मौत से पुरे गांव में मातम का माहौल हो गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नालंदा के तेल्मर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बच्चियां स्नान करने के लिए तालाब गई थी।

बेगूसराय में जख्मी मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठा कर परिजनों ने पहुंचाया बेड तक

स्नान करने के दौरान दो बच्चियां डूब गई जबकि तीसरी बच्ची सही सलामत घर आ गई। मृतिका की पहचान मुलेंद्र पासवान की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी और विंदेश्वर पासवान की बारह वर्षीया बच्ची शबनम कुमारी के रूप में की गई। दो बच्चियों के डूबने के बाद तीसरी बच्ची तालाब से गांव में आकर जब लोगों को मामले की जानकारी दी तो आनन फानन में लोग तालाब पहुंच कर दोनों को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

तो राजभवन और के के पाठक के बीच खत्म हो गई तल्खी? वीसी शामिल होंगे…

बताया जाता है कि मछली पालन के लिए बनाये गए तालाब में बच्चियां स्नान करने गई थी जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Nalanda से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Nalanda

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...