Advertisment

स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा चित्कार

औरंगाबाद : औरंगाबाद में तालाब में स्नान करने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। मृतक किशोर की पहचान रतनुआ ग्राम निवासी सुनील प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र शशी रंजन कुमार के रूप में किया गया है। मृतक के पिता सुनील प्रसाद ने बताया कि शशी रंजन कुमार घर से सुबह घूमने के लिए बाहर निकला हुआ था। इसी क्रम में वह दुर्गापुर गांव स्थित तालाब के पास पहुच गया जहां पूर्व से कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। जिसे देख वह भी स्नान करने के लिए तालाब में उतर गया।

बता दें कि तालाब के गहरे पानी में चला गया जहां वह डूबने लगा। जिसको देख स्नान कर रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाने लगे। जिसे सुन स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच तालाब से बच्चे को बाहर निकला और आनन-फानन में उसे मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां जांचों उपरांत चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया है। मौत के बाद परिजनों में चित्कार मच गया। घटना के बाद से मृतक के मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के पुलिस मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए औरंगाबाद अस्पताल लाया। जहां शव को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...