मोकामा : मोकामा प्रखंड के हाथीदह गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन दोस्त डूब गए। गंगा में डूब रहे दो युवकों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। मगर एक युवक रघुवीर कुमार देखते ही देखते गंगा की गहराई में डूब गया। तीनों दोस्त मरांची गंगा के महादलित परिवार के बताए जाते हैं। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे मोकामा सीओ मौके पर कैंप कर राहत और बचाव कार्य की मानेटरिंग कर रहे हैं।
बता दें कि सिमरिया घाट से एसडी आरएफ की टीम लापता युवक की तलाश कर रही है। लोकल गोताखोर की टीम भी तलाशी अभियान में जुट गई है। हाथीदह पुलिस भी तलाशी अभियान की निगरानी कर रही है। हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस गंगा घाट पर आए दिन हादसे अंजाम पा रहे हैं। युवक के डूबने से परिजनों में मातम पसर गया है।
दोस्त
यह भी पढ़े : बाइक व 2 चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विकास कुमार की रिपोर्ट
Highlights


