कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया वार्ड नंबर-10 में कपड़ा व्यापारी का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या या आत्महत्या मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। मृतक रोहतास जिला के चोर बड्डी आलमपुर निवासी हरी नारायण जायसवाल का 35 वर्षीय पुत्र रामानंद जायसवाल बताया जाता है।
जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मृतक मोहनिया के वार्ड नंबर-10 में मुन्ना जायसवाल उर्फ अश्वनी जायसवाल के मकान में सात आठ महीने से भाड़े पर रह रहा था। जहां मृतक मोहनिया स्टूअरगंज में ठाकुर प्रसाद के कटरा में दस साल से रेडीमेड कपड़े का दुकान किया था। वहीं आज सुबह मकान मालिक मुन्ना जायसवाल उर्फ अश्विनी जायसवाल जब अपने मकान पर आए और दरवाजा पीटने लगे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ पाया गया। काफी देर हुआ तो दरवाजे के अंदर देखा तो अंदर फांसी लगाकर रामानंद जायसवाल लटका हुआ है। जिसके बाद उन्होंने घटना कि सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनिया थानाध्यक्ष और डीएसपी दिलिप कुमार जिसके बाद ग्राइंडर मशीन से दरवाजे में लगे ताला को काटा गया। फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो एक युवक को दरवाजे के ऊपर से अंदर भेज कर दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अंदर जाकर देखा तो एक रस्सी से रूम के बगल में छठ के ऊपर ग्रील में रस्सी बांधकर कर गले में लपेटकर लटका हुआ है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मृतक कि शादी 2014 में भभुआ निवासी शुधा जायसवाल से हुआ था। लेकिन तीन से चार साल के बाद पति पत्नी में आपसी झगड़ा हो गया जिसके बाद ममला कोर्ट में चला गया जहां केस चल रहा था। जहां स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि चार से पांच दिन पहले कोर्ट का आदेश मिला था कि 14 लाख रुपए पत्नी को देना है। इसी को लेकर मृतक हमेशा टेंशन में रहते थे। टेंशन में आकर ही इसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
यह भी पढ़े : कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, गायक छोटू पांडे सहित 9 की मौत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope







