Advertisment

विवेक ठाकुर ने किया नामांकन, NDA गठबंधन के नेताओं ने साझा किया मंच

नवादा : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है जो कि खत्म हो गया है। नवादा में एनडीए की तरफ से बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने नामांकन किया। नामांकन के बाद बिहार प्रदेश के भाजपा के दिग्गज नेता बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मौजूद रहे। साथ ही सभी एनडीए के नेताओं ने मंच साझा किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फकीर हैं। जिनके खाते में जो भी रुपया आता है वह अपने भारत के बेटियों के खाते में पढ़ाई के लिए लगा दिया करते हैं। उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद एक परिवार की पार्टी है और उसे सिर्फ परिवार ही चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत के परिवार मानते हैं। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, जिससे बिहार और भारत दोनों तरक्की कर रहा है।

उन्होंने राजद और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में बालू माफिया शराब माफिया और जो भ्रष्टाचार माफिया है, उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया जो पांच लाख तक आप मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत को विकसित देश बनाना है तो बिहार की 40 की 40 से एनडीए की खाते में जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2019 में लोजपा के कैंडिडेट को नवादा लोकसभा सीट से जीत कर दिल्ली पहुंचा था। उसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में नवादा लोकसभा सीट से विवेक ठाकुर को जीतकर दिल्ली भेजा जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, हिसुआ पूर्व विधायक अनिल सिंह, एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्ष विनय यादव और वारिसलीगंज के विधायिका अरुणा देवी तमाम बड़े नेता इस मंच का साझा किया।

यह भी पढ़े : NDA प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए रवाना हुए सम्राट, चिराग व कुशवाहा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...