Breaking : लालू के आगे कांग्रेस की बोलती बंद, पूर्णिया के बाद सुपौल भी…

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज अभी थोड़ी देर पहले बिहार महागठबंधन की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान कर दिया गया। सीट शेयरिंग का लिस्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आगे कांग्रेस पार्टी की एक नहीं चली। पूर्णिया के बाद सुपौल सीट भी राजद के खाते में चली गई। अब कांग्रेस नेता पप्पू यादव का क्या होगा। वो तो पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्णिया तो मिला नहीं इसके बाद राजद ने सुपौल की सीट भी अपने ले ली और उन्हें महराजगंज की सीट थमा दी। अब तो पप्पू यादव न घर के रहे न घाट के। अब तो आने वाला समय ही बतायेगा कि पप्पू यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। राहुल गांधी की पार्टी बिहार महागठबंधन में जो सीट चाह रही थी वो सब हाथ से निकलते जा रहा है।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार महागठबंधन में सीटों का हुआ ऐलान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...