‘कांग्रेस को पारंपरिक सीटें भी नहीं हुई नसीब’

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है और दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। महागठबंधन के सीट बंटवारे पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने बड़ा बयान दिया है।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कहते थे राहुल गांधी आप आगे रहिए हम आपको प्रधानमंत्री बनाएंगे। यहां तो कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में भी एक सीट नहीं मिला। जब लोकसभा सीट का बंटवारा हुआ है तो कांग्रेस को महज नौ सीट ही मिल पाई।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को तो पारंपरिक सीटें भी नसीब नहीं हुई। औरंगाबाद और पूर्णिया की भी सीट नहीं मिली। जिसके भरोसे पप्पू यादव ने अपने पार्टी को कांग्रेस में विलय किया था अब कौन कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करेगा। अभिषेक झा ने कहा कि अब तो चुनाव के समय महागठबंधन के उम्मीदवार और कार्यकर्ता नेता आपस में लड़ेंगे। जिसका सीधा फायदा एनडीए को होगा और इंडिया 40 की 40 सीट लोकसभा चुनाव में जीतेगी।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार महागठबंधन में सीटों का हुआ ऐलान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...