बांका में डाका, लाखों की चोरी, चोर गिरफ्तार

बांका : अमरपुर क्षेत्र में सक्रिय चोर की सक्रियता से चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है। चोरों ने एकबार फिर शाहपुर चौक स्थित शमा टेलीकाम में चोरी कर 20 हजार रुपया नकद आधा दर्जन मोबाइल एवं लगभग एक लाख रुपया मूल्य का सामान चोरी कर लिया। लेकिन स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक चोर को मौके पर पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। पुलिस ने चोर से मोबाइल एवं अन्य सामान भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चोर बेला शोभानपुर गांव का राहुल यादव है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि दो चोर मौके से भागने में सफल रहा।

मोबाइल दुकानदार कठैल गांव के बंटी सिंह ने बताया कि वह गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात शाहपुर चौक के लोगों ने दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में चोरी कर लेने की जानकारी दी। जब वह घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। और एक चोर दुकान में ही था। जो वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर आ गया था। लेकिन वह फिर उस रास्ते से बाहर नहीं निकल पाया।

बताया कि दुकान के कैश काउंटर में लगभग 20 हजार रूपया आधा दर्जन मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान जो लगभग एक लाख रुपया मूल्य का था। वह गायब था। ज्ञात हो कि एक पखवाड़ा पूर्व ही उक्त मोबाइल दुकान के सटे अमर मेडिकल हाल का भी वेंटिलेटर तोड़कर चोरों ने लगभग 20 हजार रुपया मूल्य का सामान चोरी कर लिया था। क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटना से आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार चोर के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायलय भेज दिया गया है। चोर के पास से एक मोबाइल और हेडफोन मिला है।

यह भी पढ़े : बांका से जयप्रकाश यादव लड़ेंगे राजद के सिंबल पर चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...