BANKA में दुकान में चोरी करने गया चोर इस वजह से नहीं निकल पाया, फिर लोगों ने…

बांका: BANKA में आये दिन चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है। ताजा घटना BANKA के अमरपुर के शाहपुर चौक की है जहां चोरों ने शमा टेलीकॉम नामक एक दुकान में घुसकर करीब आधा दर्जन मोबाइल, 20000 रूपये और करीब एक लाख रुपया का सामान चोरी कर ली। चोरी की घटना के दौरान ही स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई और लोगों ने घेर कर एक चोर को पकड़ लिया वहीं दो अन्य भागने में सफल रहे।

जूनून : 238 चुनाव हार चुके, जुटे हैं 239वें की तैयारी में, आइये जानें कौन हैं ये…

BANKA
BANKA में दुकान में चोरी करने गया चोर इस वजह से नहीं निकल पाया, फिर लोगों ने…

स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई कर दी फिर बाद में स्थानीय थाना के हवाले कर दिया। पुलिस ने गिरफ्त में आये चोर के पास से मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्त में आये चोर की पहचान शोभानपुर निवासी राहुल यादव के रूप में की गई। गिरफ्त में आए चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में दुकानदार बंटी सिंह ने बताया कि वे गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए, देर रत लोगों ने फोन पर दुकान में चोरी की घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था साथ ही एक चोर भी दुकान के अंदर था।

बेगूसराय से कटा कन्हैया का पत्ता तो औरंगाबाद और BANKA सीट पर…

दरअसल चोर वेंडिलेटर के रास्ते दुकान में घुस तो गया था लेकिन निकल नहीं पाया। दुकानदार ने बताया कि दुकान के कैश काउंटर में करीब 20000 रुपया था जो चोरों ने उड़ा दिया साथ ही करीब आधा दर्जन मोबाइल और अन्य सामान चोरों ने चोरी कर ली। बताते चलें कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व भी चोरों ने एक मेडिकल दुकान में वेंडिलेटर के रास्ते दुकान में घुस कर करीब बीस हजार रूपये के सामान की चोरी कर ली थी। मामले में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार चोर के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायलय भेज दिया गया है। चोर के पास से एक मोबाइल और हेडफोन मिला है।

BANKA से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

बांका
बांका

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...