जूनून : 238 चुनाव हार चुके, जुटे हैं 239वें की तैयारी में, आइये जानें कौन हैं ये…

इस शख्स को है चुनाव लड़ने का है अजीब जूनून। सबसे अधिक चुनाव हारने के मामले में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम है शामिल। अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से भी हार चुके हैं चुनाव

जूनून : यूं तो इंटरनेट पर हार का सामना करने और हार से सबक सीखने की सबक देती हजारों मोटिवेशनल चीजें मिल जाएंगी लेकिन अगर इस पर गौर करें तो शायद ही गौर करता होगा। लेकिन एक व्यक्ति है जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ को चरितार्थ कर रहा है। इस व्यक्ति ने अपनी 65 वर्ष की उम्र में कुल 238 बार चुनाव लड़ा और सबसे बड़ी बात है कि उस व्यक्ति को सभी चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। बारंबार हार के बावजूद वह बेफिक्र हो अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाता है। जूनून 

INDIA गठबंधन में बन गई बात, आज होगी सीट बंटवारे की घोषणा

अब एक बार फिर वह व्यक्ति लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस व्यक्ति का नाम है, के के पद्मराजन जो कि तमिलनाडु के रहने वाले हैं और तैयार मरम्मत की दुकान चलाते हैं। वे अब तक 238 चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान उतरे और हर बार हार का सामना करना पड़ा है। पद्मराजन का कहना है कि मैं यह नहीं देखता कि मैं किसके विरोध में चुनाव लड़ रहा हूं या मैं हार रहा हूं। मैं बस लोगों को यह बताना चाहता हूं कि आम आदमी भी चुनाव लड़ सकता है।

शहाबुद्दीन के पत्नी हीना को चुनाव में ओवैसी की पार्टी देगी समर्थन लेकिन….

बीते वर्षों में पद्मराजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, राहुल गांधी से चुनाव हार चुके हैं। इस लोकसभा चुनाव में पद्मराजन तमिलनाडु के धर्मपुरी जिला के एक सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पद्मराजन कहते हैं कि अगर गलती से वे किसी दिन चुनाव में जीत गए तो शायद उन्हें दिल का दौरा न पद जाये। अब तक पद्मराजन ने चुनाव लड़ने के लिए लाखों रूपये खर्च भी कर दिया है।

MOTIHARI में सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्ची की गड़ांसे से काट की हत्या, इलाके में सनसनी

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में है नाम
65 वर्षीय टायर मरम्मत का दुकान चलाने वाले पद्मराजन का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। वे अपने पास अपनी जिंदगी में लड़े हर का नामांकन पत्र से लेकर चुनाव चिह्न तक संभाल कर रखते हैं। उनका मानना है कि यह ज्यादा जरुरी है कि देश का हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे।  जूनून

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

जूनून
लोकसभा चुनाव

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...