आज इंडिया गठबंधन की दिल्ली में महारैली, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन दिल्ली में महारैली करेगा। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, शरद पवार, तेजस्वी यादव, कल्पना सोरेन और उद्धव ठाकरे समेत महागठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

इंडिया गठबंधन की महारैली

इससे पहले इस महारैली का आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया था। उस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री से पहले सबने देखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। चाहे बिहार में तेजस्वी यादव हों, या बंगाल में ममता बनर्जी। कोशिश है कि या तो वो चुप हो जाएं या जेल में कैद कर दिए जाएं।’ उसी दौरान इस महारैली का ऐलान किया गया था।

शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड दी थी।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...