Breaking: बीजेपी की आठवीं सूची जारी, सनी देओल का कटा टिकट

Desk. बड़ी खबर सियासत से आ रही है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। इसमें पंजाब के गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। इस सीट से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल वर्तमान सांसद हैं। ऐसे में इस सीट से सनी देओल का टिकट कट गया है।

बीजेपी की पहली सूची

वहीं लोकसभा चुनाव की डेट के ऐलान से पहले ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी थी। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल थे। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वहीं 13 मार्च को बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी थी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया था।

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...