झरिया में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

झरिया. थाना क्षेत्र में घर में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। उसकी पहचान चार नंबर टैक्सी के रहने वाले देबू रवानी का 22 वर्षीय भगिना रवि कुमार राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के संबंध में मृतक के मामा देबू रवानी ने बताया कि शनिवार की सुबह जरुरी काम से हमारा पूरा परिवार झरिया के भूतगड़िया अपने साढू के यहां गये थे। तीन बजे वापस लौटे तो देखा कि आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो एक छोटी बच्ची को किसी प्रकार खिड़कीनुमा रास्ते के सहारे घर के अंदर घुसाया।

झरिया में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

उन्होंने बताया कि बच्ची ने अंदर से गेट को खोला तो देखा कि रवि साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि आननफन में उसे उतार कर धनबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई।

वहीं झरिया थाना के एसआई ए मुंडू ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि कुमार का पूरा परिवार कागेशर गांव, जमुई जिला (बिहार ) में रहता हे। रवि पिछले चार पांच साल से अपने मामा देबू के पास झरिया में ही रहता था। मामा के साथ फेरी के धंधे में हाथ बंटाता था। वहीं रवि की मौत की खबर पाकर उसके पिता अभिनंदन राम, मां पूजा देवी जमुई से झरिया के लिए निकल गये हैं।

 झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...