दिलचस्प होने वाला है SHEOHAR सीट पर मुकाबला, बाहुबली की पत्नी के साथ बाहुबली उतरेंगे मैदान में, जानें क्या है अपडेट…

शिवहर: बिहार की SHEOHAR लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। पहले तो भाजपा ने अपने सीटिंग सांसद का टिकट काट कर यह सीट जदयू को दी और फिर जदयू ने बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को दे दिया। अब राजद भी इस सीट पर बाहुबली रामा सिंह को टिकट दे रही है।

WJAI का कई स्तर पर विस्तार, जोड़े गए दर्जन भर से अधिक नए सदस्य, दी गई नई जिम्मेदारी

पहले से यह कयास लगाया जा रहा था कि राजद SHEOHAR सीट से रामा सिंह को मैदान में उतारेगी और उस बात पर मोहर उस वक्त लगने लगी जब रविवार को बाहुबली नेता रामा सिंह राजद प्रमुख लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि रामा सिंह सिंबल लेने के लिए लालू यादव से मिलने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें सिंबल मिला या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, रिकॉर्ड समय में कल BIHAR BOARD जारी करेगा रिजल्ट, जानें समय और…

इस बार लोकसभा चुनाव में माना जा रहा है की SHEOHAR सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है और यह एक हॉट सीट साबित होने वाली है क्योंकि दोनों ही राजपूत समुदाय से हैं और दोनों का बैकग्राउंड बाहुबली रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

SHEOHAR

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...