रेलवे स्टेशन से तीन लड़कियां बरामद, आगे जो हुआ…..

बोकारोः दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने मानव तस्करी के लिए ले जायी जा रही तीन नाबालिग लड़कियां बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ ने सभी को जीआरपी को सौंप दिया है।

काम दिलाने के बहाने ले जा रही थी तमिलनाडू

जानकारी के मुताबिक तीनों नाबालिग को भारती कुमारी नामक महिला अपने साथ तमिलनाडु के त्रिपुर स्थित धागा फैक्ट्री में काम दिलाने के लिए ले जा रही थी। मामले को लेकर आरपीएफ ने जीआरपी में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल तीनों नाबालिको को सीडब्लूसी के पास रखा गया है।

ये भी पढ़ें-साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव और फिर…..

जानकारी के मुताबिक तीनों नाबालिक बच्चियों को लेकर भारती कुमारी धनबाद एलप्पी एक्सप्रेस से ले जाने की फिराक में थी। इसी बीच आरपीएफ की नजर उन लड़कियों पर पड़ी। इस मामले में जब पूछताछ की गई, तो पूरा मामला सामने आया।

घर में बताए बगैर जा रही थी युवतियां

जानकारी के अनुसार दो नाबालिक बच्ची अपने घर वालों को बताए बगैर उक्त महिला के साथ तमिलनाडु जाने के लिए आई थी। इनमें से किसी के पास भी यात्रा के लिए कोई वैधानिक टिकट नहीं पाया गया।

ये भी पढ़ें-अब लोबिन हेंब्रम करेंगे बगावत !

जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बोकारो आरपीएफ टीम ने एक महिला समेत तीन नाबालिक लड़कियों को रेस्क्यू किया है। मामला दर्ज कर सभी को कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

Jamshedpur News: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिलीं सीता सोरेन, कानून-व्यवस्था...

Jamshedpur News: पूर्व जामा विधायक और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने चर्चित 'डीडी बार' मर्डर केस के शिकार हिमांशु सिंह के परिवार से मिलने के...

सहनी ने सरकार व सम्राट पर कई मुद्दों को लेकर किया...

पटना : विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के मुखिया व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कई मुद्दों को...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : MP संजय झा ने कहा- भारी बहुमत...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया...