साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव और फिर…..

धनबादः झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी के रहने वाले देबू रवानी का भगना रवि कुमार राम का शव शनिवार की शाम झरिया पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में मृतक के मामा देबू रवानी ने बताया कि शनिवार की सुबह जरुरी काम से हमारा पूरा परिवार झरिया के भूतगड़िया स्थित अपने साढू के यहां गए थे।

घटना के समय घर पर नहीं थे परिजन

3 बजे वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो एक छोटी बच्ची को किसी प्रकार खिड़कीनुमा रास्ते के सहारे घर के अंदर घुसाया। बच्ची ने अंदर से गेट को खोला तो देखा कि रवि साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ है।

साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव और फिर.....
साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव और फिर…..

ये भी पढ़ें-अब लोबिन हेंब्रम करेंगे बगावत ! 

आनन-फानन में उसे उतार कर धनबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि के मामा देबू रवानी ने बताया कि मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई। वही झरिया थाना के एसआई ए मुंडू ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

5 साल से अपने मामा घर में रहता था मृतक

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रवि कुमार रवानी का पूरा परिवार कागेशर गांव, जमुई जिला (बिहार) में रहता है। रवि पिछले 4-5 साल से अपने मामा देबू के पास झरिया में ही रहता था।

bhawna 7 22Scope News

ये भी पढ़ें-सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गंवायी जान, अबतक पता नहीं….. 

रवि अपने मामा के साथ फेरी के धंधे में हाथ बटाता था। वही रवि की मौत की खबर पाकर उसके पिता अभिनंदन राम, मां पूजा देवी जमुई से झरिया के लिए निकल गए है और देर रात झरिया आने की संभावना है।

East Singhbhum Malaria News: क्या पूर्वी सिंहभूम में बढ़ रहा है...

East Singhbhum Malaria News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक रणनीति तैयार की...

Jharkhand AI Policy 2026:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे राज्य...

Jharkhand AI Policy 2026: दिल्ली में Digital Roadmap पेश करेंगे हेमंत सोरेन, Ranchi IT Park पर निवेशकों की नजरJharkhand AI Policy 2026 रांची: एआई,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: टेक्सटाइल और Investment प्रोत्साहन नीति के ड्राफ्ट...

झारखंड सरकार ने टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति 2026 और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 के ड्राफ्ट जारी किए। हितधारकों से सुझाव मांगे गए,...