जिले के टॉप-10 में शामिल अपराधी कुंदन हुआ गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थानान्तर्गत न्यू सबजपुरा में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मन्टु शर्मा सहित तीन व्यक्तियों को गोली मार दी गई थी और उनके द्वारा पहने जेवरात को लूट लिया गया था। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी एवं एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। जिस संबंध में फुलवारीशरीफ थाना में डकैती के क्रम में हत्या एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं घटनास्थल पर अपराधियों के छुटे हुए मोटर साइकिल एवं घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान एवं अन्य सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया था। जिसमें कुल 10 अपराधकर्मियों की घटना में संलिप्तता पाई गई थी। उक्त कांड में अबतक कुल आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है एवं आरोप-पत्र भी समर्पित है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं लूटे गए जेवरात बरामद किया जा चुका है।

इस घटना में संलिप्त इनामी अपराधकर्मी दीदारगंज का रहने वाला पिता स्व. राम नरेश सिंह के पुत्र कुंदन कुमार बिहार एसटीएफ एवं पटना पुलिस द्वारा देर रात गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधकर्मी पटना जिला पश्चिमी के टॉप-10 वांटेड अपराधकर्मी में शामिल था एवं उक्त अपराधमर्की पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। उक्त अपराधकर्मी के विरुद्ध परसा बाजार एवं फतुहा थाना में लूट एवं छीनतई की घटनाओं का अपराधिक इतिहास दर्ज है।

यह भी पढ़े : 2 बच्चों की हत्या मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रजत कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...