और इस तरह बुलेट से छिनतई करते चढ़ गए हत्थे, आगे जो हुआ…..

जमशेदपुरः बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बर्मामाइंस के पोस्ट ऑफिस के पास से रवि शर्मा का मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों में एक बिरसागढ़ जेम्को बस स्टैंड का रहने वाला संदीप दास तो दूसरा टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती का रहने वाला अभी सिंह उर्फ यशदीप सिंह है।

ये भी पढ़ें-सांसद निशिकांत दुबे पर FIR दर्ज, अब आगे क्या……

सात मोबाइल और बुलेट बरामद

दोनों के पास से पुलिस ने छिनतई किया हुआ सात मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। एसएसपी किशोर कौशल ने एसएसपी ऑफिस में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 31 मार्च को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के पास इन बुलेट सवार युवकों ने मोबाइल छिनतई की घटना अंजाम दी थी।

GGSESTC 5 22Scope News

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर प्रिंस खान ने इस नेता को दे डाली खुली धमकी, ऑडियो वायरल….. 

इलाके में छिनतई की कई घटनाएं होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के टाइगर मोबाइल, गश्ती और पीसीआर के सिपाहियों ने बुलेट सवार लड़कों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करना शुरु कर दिया। उसी क्रम में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जिसके बाद पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img