पति ही निकला हत्यारा……

Jamsedpur- पति ही निकला हत्यारा – जमशेदपुर में हुए ज्योति अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की मुख्य बात यह है कि इसको किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के पति रवि अग्रवाल ने अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें-बिजली ठीक करने गए कर्मियों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, आगे जो हुआ…… 

पति ही निकला हत्यारा – ससुर ने दर्ज करायी थी दामाद के खिलाफ प्राथमिकी

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ज्योति के पिता और रवि अग्रवाल के ससुर प्रेम अग्रवाल ने थाने में अपने ही दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर रवि को पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआत में तो उसने हत्या के बात से इंकार किया पर पुलिस की सख्ती के आगे उसने घुटने टेक दिये और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या करा दी।

पति ही निकला हत्यारा – जाने कैसे दिया था हत्या को अंजाम

आरोपी ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसने ही सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराया है। वह अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाह रहा थी इसलिए उसने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। इससे पहले भी कई बार उसने अपनी पत्नी की हत्या की नाकाम कोशिश भी की है।

bhawna 22Scope News

ये भी पढ़ें-तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही…… 

इस हत्याकांड के लिए उसने किलर को कई किस्तों में 40 लाख रुपए दिये थे। उसने ही हत्यारों को हत्या वाले दिन लोकेशन शेयर किया था। रास्ते में उसने उल्टी का बहाना बना कर कार रोका और फिर हत्यारो के आने का इंतजार करने लगा। इसी बीच हत्यारो ने आकर ज्योति को गोली मार दी और वहां से फरार हो गये। इस हत्याकांड के सभी आरोपी सीतारामडेरा के ही बताए जा रहे हैं। पति ही निकला हत्यारा

 

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...