बिजली ठीक करने गए कर्मियों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, आगे जो हुआ……

Koderma- कोडरमा के झुमरी तिलैया पिपराडीह में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने गए बिजली विभाग के कर्मियों को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया है। दरअसल होली के कुछ दिन पहले पिपराडीह में एक वाहन के द्वारा कुछ बिजली के पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें-IPL-2024-रोमांचक मैच में 20 रन से हारी चेन्नई सुपर किंग्स….

जिसकी मरम्मती के लिए आज बिजली विभाग की टीम पहुंची थी। तार और पोल दुरुस्त करने के बाद जब लाइन चालू किया गया तो अचानक से घरों में 440 वोल्ट का करंट दौड़ गया। जिसके कारण दर्जनों घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मीटर जल गए।

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

जिससे स्थानीय ग्रामीण नाराज हो गए और उग्र होकर मुआवजा की मांग करने लगे। जब बात नहीं बनी तो देर शाम ग्रामीणों ने तार और विद्युत उपकरण से जुड़े वाहन को जाने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें-तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही…… 

फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के वाहन को रोककर रखा गया है और ग्रामीण विभाग के आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े है। हाई वोल्टेज का करंट दौड़ने के कारण कई घरों में आगलगी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। इस घटना में कई ग्रामीणो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...