बड़े भाई ही निकला जूस फैक्ट्री मालिक का हत्यारा

बड़े भाई सौरभ शर्मा समेत एक अन्य गिरफ्तार

धनबाद : फैक्ट्री मालिक का हत्यारा – जूस फैक्ट्री मालिक एवं जमीन व्यवसायी ज्योति रंजन हत्याकांड

मामले का उद्भेदन धनबाद पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

जिसमें एक जूस फैक्ट्री मालिक के बड़े भाई सौरभ शर्मा ही हत्यारा निकला है.

बड़े भाई ने ही प्लांट हथियाने के उद्देश्य से शॉर्टकट अपनाते हुए हत्या की साजिश रची थी.

कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई.

इस मामले की जानकारी धनबाद एसएसपी संजीव कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर देंगे.

फैक्ट्री मालिक का हत्यारा: 29 सितंबर को हुई थी हत्या

बता दें कि 29 सितंबर को जूस फैक्ट्री के मालिक की गोली मार हत्या कर दी गई थी.

हत्या की यह वारदात राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी मोड़ सनशाइन सिटी के पास हुई थी.

बताया जा रहा है कि मृतक ज्योति रंजन और उसकी पत्नी दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए

कार से बाजार गए थे. बाजार से लौटने के दौरान खरणी मोड़ स्थित

आवास के पास ही अपराधियों के द्वारा उन पर फायरिंग की गई. अपरधियों ने तीन फायरिंग की. जिसमें एक गोली उसकी पत्नी को लगते लगते बच गई. जबकि दो गोलियां ज्योति रंजन को लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में ज्योति को इलाज के लिए SNMMCH लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

फैक्ट्री मालिक का हत्यारा: व्यवसायियों में दहशत का माहौल

हत्या की वरदात की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जूस फैक्ट्री के मालिक के इस तरह सरेआम हत्या से अन्य व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. मौके पर स्थानीय सरायढेला थानेदार वीर कुमार के साथ ही डीएसपी अमर पांडेय और ग्रामीण एसपी रिश्मा रामेशन भी पहुंची और मामले की छानबीन करना शुरू दिया. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर पुलिस ने 48 घंटे के अदंर अपराधियों को दबोच लिया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...