Breaking : चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाये गए 2 जिले के DM

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

बिहार चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी हटाए गए। चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी को हटाने का निर्देश दिया है। तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को हटाने का निर्देश दे दिया गया है। मुख्य चुनाव आयोग को छह आईएएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी गई। उसमें से दोनों जिले के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग चुनेगा।

आरा और नवादा के हटाए गए डीएम-एसपी

आरा के डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव हटाए गए। नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा और एसपी अम्ब्रिश राहुल हटाए गए। चुनाव आयोग ने इन अफसरों को किसी भी तरह के चुनावी कार्य से अलग रखने के लिए कहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तीन-तीन अफसरों का नाम भेजा जाएगा। चुनाव आयोग ने डीएम के लिए छह और एसपी के लिए छह अफसरों का नाम मांगा। पिछले पांच सालों का अच्छी ग्रेडिंग वाले अफसरों का लिस्ट मांगा।

यह भी पढ़े : Breaking : लोकसभा की तैयारी तेज, बिहार की 2 दिवसीय दौरा करेगी चुनाव आयोग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...