बूढ़ा तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत

गिरिडीह : पचम्बा थाना अंतर्गत बूढ़ा तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जाता है कि विनय यादव, विकास यादव को परसाटांड से पचम्बा दुर्गा स्थान छोड़ने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में जमुआ से आ रहे ट्रक के पीछे विनय यादव और विकास यादव की गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई, और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

बताया जाता है कि विनय कुमार (19 वर्ष) पचम्बा हाई स्कूल में पढ़ाई करता था और विकास कुमार (32 वर्ष) शादीशुदा है और एक बच्चा भी है. विकास कुमार और विनय कुमार दोस्त हैं. जब विकास कुमार विनय के साथ पारसटांड से पचम्बा दुर्गास्थान छोड़ने के लिए आ रहा था तो आने के क्रम में ही ट्रक से टक्कर हो गई और दोनों की मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर मौके पर पहुंचे पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

चासनाला खान दुर्घटना की बरसी, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...