शेरघाटी : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

शेरघाटी : अमास थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना मे एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी नसीम के रूप में किया गया है. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्तियो को शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है. घटना इतना भयानक था कि ट्रक में मोटरसाइकिल घुसा गया. मृतक के परिजन मुमताज ने बताया कि बाँकेबाजार से अपने निजी काम कर घर लौट रहा था. इसी बीच बाजीतपुर गांव के समीप बालू लोड करने के लिए जा रहा एक ट्रक ने सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. जिसमे एक की मौत घटना स्थल पर हो गया. गाँव के ही मूसा और खुशनूद घायल हो गए. जिसे अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज भेज दिया गया है.

रिपोर्ट : रॉबिन

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, इलाजरत

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...