पति की हत्यारोपी महिला की गोली मारकर हत्या

बक्सर : पति की हत्यारोपी एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला हत्या के आरोप में जेल में बंद थी और पिछले ही दिनों जमानत पर छूट कर आई थी। इसी बीच बुधवार की सुबह तकरीबन पांच बजे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी पारिवारिक सदस्य ने ही उसकी हत्या की है।

दरअसल, 28 अप्रैल 2023 को सिकरौल थाना अंतर्गत पांडेयपुर गांव में अक्षय कुमार पांडेय नामक एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ममता देवी और उसके कथित प्रेमी जितेंद्र दूबे को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ममता देवी मार्च माह में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आई थी और अपने मायके में रह रही थी। वह अपने मायके में ही रह रही थी लेकिन एक-दो दिन पूर्व अपने ससुराल पांडेयपुर पहुंची थी। बुधवार की सुबह जब वह घर से टहलने के लिए बाहर निकली इसी बीच उसे गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिला समेत 4 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिर्पोट

गोली मारकर हत्या

 

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...