विदेशी पर्यटकों को झारखंड भ्रमण के दौरान पुलिस को देनी होगी पूरी जानकारी

रांची: झारखंड सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए एसओपी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। दुमका में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की खंडपीठ में स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने यह ड्राफ्ट पेश किया।

इसमें कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर-112 बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर 112 का एप भी है, जिसमें आपात स्थिति में मदद के लिए एसओएस बटन भी है।

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर- 181 बनाया गया है। एसओपी में कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों को झारखंड में प्रवेश के दौरान चेकनाका पर पुलिस को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होगी, ताकि पुलिस उन्हें बता सके कि कहां जा सकते हैं और कहां नहीं जा सकते।

इसके साथ ही विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा भी मुहैया कराई जा सकेगी। पिछली सुनवाई में सरकार की ओर से बताया गया था कि वह विदेशी पर्यटकों की सहायता और सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

जल्दी ही इस संबंध में एसओपी लागू की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में दुमका के हंसडीहा में एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। हाईकोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर इस मामले की सुनवाई कर रहा है।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...