आधे घंटे इंतजार के बाद अंबा पहुंची ईडी कार्यालय के अंदर

रांची: योगेंद्र शाव से बुधवार को ईडी कार्यालय में पूछता चल रही थी इसी बीच पिता के लिए खाना लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद  ईडी कार्यालय पहुंची।

लगभग आधे घंटे ईडी कार्यालय के बाहर इंतजार करने के बाद पिता के लिए खाना लेकर जाने की अनुमति अधिकारियाें से उन्हें मिली जिसके बाद अंबा प्रसाद खाना लेकर ईडी कार्यालय के अंदर गई।

इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि उनके पूरे परिवार को परेशान करने की कोशिश आज से नहीं काफी समय से की जा रही है उनके माता-पिता के द्वारा वंचितों के लिए आवाज उठाने पर उन्हें जेल में काफी समय रहना पड़ा।

उनके माता-पिता पर कई केस अभी चल रहे हैं, ईडी उन केस की भी जांच कर ले तो अच्छा है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी उनपर और उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए ईडी की जांच करा रही है। हम ईडी का पूरा सहयोग करेंगे उन्हें जो जांच करना है वह कर सकते हैं।

एक दिन बाद ईडी द्वारा अंबा प्रसाद से भी पूछताछ होनी है इसके बाद 5 तारीख को अंबा प्रसाद के भाई से भी से भी पूछताछ करेगी ईडी के द्वारा अंबा प्रसाद पर और उनके माता-पिता पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं जिसकी जांच अभी जारी है।

Simdega Murder Case: प्रेमिका को जंगल ले गया, फिर दफनाया शव;...

Simdega Murder Case: झारखंड के सिमडेगा में युवती के अपहरण की शिकायत के पीछे छिपी हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।...

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...