तेजस्वी ने BJP को दी चुनौती, कहा ‘हिम्मत है तो BIHAR में अकेले…’

पटना: यूं तो BIHAR की राजनीति हमेशा ही गर्म रहती है लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ राजनीतिक तापमान कुछ ज्यादा बढ़ गया है। सभी दल के नेता अपने विपक्षी पर हमला करने और तंज कसने से बिल्कुल नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार संबंधी बयान पर चुटकी ली और कहा कि प्रधानमंत्री बड़े लोग हैं, केवल जुमलेबाजी करते हैं। उनके ऊपर हम कोई टिपण्णी नहीं कर सकते।

MUKESH SAHANI शामिल हुए इंडिया गठबंधन में, तेजस्वी ने कहा…

तेजस्वी ने आगे कहा कि 17 महीने में हमलोगों ने सिर्फ काम किया है, हमने लगभग पांच लाख लोगों को नौकरी दी। हमारी सरकार में BIHAR में सब कुछ अच्छा हो रहा था, हर तरफ केवल और केवल विकास का काम हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जबसे बिहार में भाजपा सरकार में आई है सिर्फ हमलोगों को गाली दे रही है इसके अलावा उनके पास और कोई काम ही नहीं है।

GAYA में किसानों ने कहा करेंगे वोट बहिष्कार, जानें कारण…

तेजस्वी ने भाजपा नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा के अंदर हिम्मत है तो BIHAR में अकेले चुनाव लड़ कर दिखाए। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर भी तंज कसा और कहा कि उन्होंने खुद ही साबित कर दिया है कि अब उनकी पार्टी जल्दी ही समाप्त हो जाएगी। हमने पहले भी कहा था कि 2024 में जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जायेगा कुछ नहीं बचेगा।

PATNA से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BIHAR

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...