LALU YADAV के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

पटना: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजद और राजद प्रमुख LALU YADAV के लिए एक बुरी खबर है। ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने LALU YADAV के खिलाफ वर्षों पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। लालू यादव पर फर्जी कागजात प्रस्तुत कर आर्म्स डीलर से हथियार खरीदने के मामले में ग्वालियर की कोर्ट ने लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी की है।

ये भी पढ़ें- नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र ने थामा CONGRESS का हाथ

मामला 1995 और 1997 का है। मामले में पुलिस जांच में सामने आया था कि फर्जी दस्तावेज दिखा कर आर्म्स डीलर से हथियार खरीद कर कहीं अन्यत्र सप्लाई किया जा रहा है। उस वक्त पुलिस ने लालू यादव को फरार घोषित कर दिया था लेकिन बाद में जब पुलिस को ये पता चला कि यह LALU YADAV कोई और नहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो फिर मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध ग्वालियर एमपी-एमएमए कोर्ट के महेंद्र सिंह की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LALU YADAV

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...