नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र ने थामा CONGRESS का हाथ

पटना: जब से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार CONGRESS का कमान संभाला है तब से भाजपा के नेताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दो बार के भाजपा सांसद रहे अजय निषाद ने CONGRESS की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सिंह ने निषाद को सदस्यता दिलाने की औपचारिकता पूरी करायी। निषाद भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले अकेले नेता नहीं थे। उनके साथ बिक्रम से तीन बार के भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार ने भी CONGRESS का हाथ थाम लिया। कांग्रेस का झटका झेलने वाला केवल भाजपा ही नहीं है, बल्कि उसका सहयोगी जदयू ने भी इसे महसूस किया।

ये भी पढ़ें- तेजस्वी ने BJP को दी चुनौती, कहा ‘हिम्मत है तो BIHAR में अकेले…’

नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस तरह शुक्रवार को राजग को तीन-तीन झटके एक साथ झेलने को मिली। CONGRESS में शामिल होने वाले तीनों नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा एवं राहुल गांधी की सोच को देश के लिए अचूक बताया तथा डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पुर्नउत्थान का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीनों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि तीनों नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके लिए पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- GAYA में किसानों ने कहा करेंगे वोट बहिष्कार, जानें कारण…

समारोह में मंचासीन नेताओं में डॉ मदन मोहन झा, संतोष मिश्रा, विश्वनाथ राम, बंटी चौधरी, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, अम्बुज किशोर झा, संजय यादव प्रमुख हैं।

PATNA से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CONGRESS

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img