Advertisement
Advertisement

Lalu Yadav को काफी पसंद है ‘रोटी और साग’, रोक दिया अपना काफिला फिर…

पटना: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) पूर्वी चंपारण पहुंचे। लालू यादव राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व यमुना यादव की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने के लिए पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड अंतर्गत जसौली जमुनिया सड़क मार्ग से पहुंचे। पुण्यतिथि समारोह में उन्होंने पूर्व विधायक स्व यमुना यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तेजस्वी के नेतृत्व में बनायें सरकार

इस दौरान Lalu Yadav ने एक बार फिर हुंकार भरी और कहा कि कोई माई का लाल इस बार राजद की सरकार बनने से नहीं रोक सकता है। लालू यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाने की अपील की और कहा कि तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना बहुत अच्छी योजना है। इसे आप लोग जन जन तक पहुंचाएं। लालू यादव ने पूर्वी चंपारण में हुंकार भरते हुए कहा कि बिहार की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि तेजस्वी के नेतृत्व में ही सरकार बनायेंगे।

साग रोटी के लिए रुके Lalu Yadav

Lalu Yadav पटना से पूर्वी चंपारण सड़क मार्ग से गए हैं। इस दौरान वैशाली के भगवानपुर में भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर लालू यादव का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व राजद नेता केदार यादव कर रहे थे। लालू यादव का काफिला भगवानपुर पहुँचते ही कार्यकर्ता लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान राजद नेता केदार यादव ने रोटी साग का एक पैकेट लालू यादव को भेंट किया।

भगवान के समान हैं लालू

मामले में राजद नेता केदार यादव ने कहा कि Lalu Yadav को रोटी और साग बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने उन्हें रोटी साग भेंट किया है। लालू यादव भगवान के समान हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के साथ ही विभागीय तैयारी भी…

Commercial Advertisment

Ranchi Electricity Camp: रांची की 15 पंचायतों में लगेंगे बिजली शिविर,...

 रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 20 से 30 नवंबर तक 15 पंचायतों में बिजली शिविर लगाये जायेंगे। जानें तारीख, स्थान और...

Ranchi Railway Station: छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मौर्य...

 छठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को...

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...