रांची: सरयू राय ने ढुलू महतो के मनी लाउंडिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रमाण देते हुए सरयू राय ने ढुलू महतो से जुड़ी चार कंपनियों का नाम सार्वजनिक किए।
जिन कंपनियों का नाम सरयू राय ने बताया है वे कंपनियां हैं-धनबाद डेयरी प्रालि., मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज प्रालि, श्री जीन भवानी कंस्ट्रक्शन डेवलपर प्रालि, व इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रालि है।
इसको लेकर राय ने कहा है कि ईडी ढुलू की बेनामी संपत्तियों की जांच अब तक पूरी नहीं की है। जबकि मार्च 2023 में ईडी ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर कर कहा था कि ढुलू के खिलाफ ईसीआईआर दायर कर जांच शुरू कर दी गई है। सरयू ने ईडी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्हों ने आगे कहा-जांच के बाद ही कोयलांचल खासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रही मनी लाउंडिंग का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व से इसे गंभीरता से लेने की अपील की।
राय ने जिन चार कंपनियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, उनमें से तीन कंपनियां धनबाद के कतरास व बाघमारा की हैं। एक कंपनी का पता हैदराबाद का है। वर्तमान में सभी कंपनियां सक्रिय हैं। राय का आरोप है कि धनबाद डेयरी प्रालि. और मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विस प्रालि. में ढुलु के शेयर हैं। फिलहाल ढुलू इन कंपनी में निदेशक नहीं हैं। वे इन कंपनियों में अभी भी शेयरधारक हैं।


















