धनबाद: निर्दलीय विधायक सरयू राय शुक्रवार को धनबाद पहुंचे. संवाददाताओं से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि मेरे एक समर्थक को बाघमारा विधायक और धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो ने धमकी दी है.
मैं अपने समर्थक के लिए खड़ा हूं, उन्होंने कहा कि कतरास और आसपास के क्षेत्र में ढुलू महतो रंगदारी वसूलते हैं. प्रति ट्रक 12 सौ रुपये का इनका रंगदारी टैक्स है. दर्जनों आपराधिक मामले हैं.
सरयू राय ने कहा कि वह धनबाद से चुनाव लड़ने की सारी परिस्थिति देख रहे हैं. भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे थे. उनका कहना था कि आप चुनाव लड़ें.
सरयू राय ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले में मासस नेता अरूप चटर्जी से भी बात की है. कांग्रेस के नेता भी संपर्क में हैं. कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है. उनके लिस्ट का भी मैं इंतजार कर रहा हूं.
मैं एक कॉमन उम्मीदवार बनता हूं, तो फिर विचार करूंगा. श्री राय ने कहा कि ढुलू महतो के पास अकूत संपत्ति है. धनबल और गुंडा बल भी है. ऐसे में चुनाव पूरी मजबूती से लड़ना होगा. वर्तमान हालात को देखते हुए मेरे ऊपर दबाव बहुत है. धनबाद को लेकर सारे दलों का स्टैंड साफ होने के बाद ही कोई फैसला करूंगा.


















