कज्जववन गंगा घाट से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कज्जलवन गंगा घाट दियरा से संदिग्ध रूप में मृत युवक का शव बरामद हुआ। क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म। हालांकि दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा शव की पहचान कज्जलवन गांव निवासी सुबास मंडल उर्फ सीजन मंडल के पुत्र रोहित मंडल के रूप में किया है। वहीं मृतक के पिता सुबास मंडल उर्फ सीजन मंडल, माता मीना देवी और पत्नी इंदु देवी आदि की मानिए तो मृतक रोहित कुमार शुक्रवार की रात अपने घर से खाना खाकर घर से निकले और वापस घर नहीं पहुंचा।

हालांकि सूत्रों के द्वारा सुचना प्राप्त होते हीं परबत्ता थाना पुलिस हरकत में आई। घंटों कई स्थलों पर सर्च अभियान के उपरांत ही कज्जलवन गंगा घाट दियरा से संदिग्ध रूप में मृत युवक रोहित कुमार का शव बरामद करने में सफलता हासिल किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रोहित कुमार अपने गांव में ही मजदूरी कर घर का जिविका चलाया करता था। मृतक के छह बच्चे अन्नू कुमारी (12 वर्ष), आदर्श कुमार (10 वर्ष), पुनम कुमारी (6 वर्ष), गोलू कुमार (5 वर्ष) और रितेश कुमार (5 वर्ष) जुड़वां और राहुल कुमार (3 वर्ष) है। जो गांव के हीं स्थानीय विद्यालय में अपनी पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं।

वहीं घटना के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कभी बीमारी से, तो कभी शराब का सेवन, तो फिर कभी निजी विवाद में हत्या आदि कई तरह की बातें की चर्चा की जा रही है। घटनाक्रम को लेकर परबत्ता थाना पुलिस ने बताया कि सुचना मिलते ही शव बरामदगी को लेकर कई सुचना प्राप्त स्थलों का घंटो जांच पड़ताल किया, परंतु पुलिस सफल नहीं हो रही थी। कारणवश कि मृतक के पक्षधरों द्वारा शव की बरामदगी को लेकर टाल मटोल कर पुलिस को गुमराह कर शव को छुपाने की कोशिश को नाकाम कर कज्जलवन गंगा घाट दियरा से संदिग्ध रूप में मृत युवक का शव बरामद किया गया। जिसके उपरांत पोस्टमार्टम प्रक्रिया पुरी करने हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है। अंततः पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चे समेत 8 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...