Advertisment

महीने के पहले दिन ही महंगाई का झटका, रसोई गैस की कीमतें बढ़ी

नई दिल्ली : पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बाद अब दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 859.5 रुपये हो गया है. बता दें कि एलपीजी की नई कीमत सोमवार की रात से ही लागू हो गई है.

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की ही तरह 19 किलो के कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का दाम मे भी 68 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का दाम बढ़कर 1618 रुपये हो गया है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1736.5 रुपये का हो गया है. पहले यह 1693 रुपये का था. हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव न कर थोड़ी राहत दी गई है.

कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपये हो गई है. पहले यह 1770.5 रुपये थी. बढ़ी हुई कीमत के बाद कोलकाता में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 886 रुपये में, मुंबई में 859.5 रुपये में और लखनऊ में 897.5 रुपये का हो गया है. गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं.

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...