चक्रधरपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर से भारी मात्रा में…….

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पुलिस ने शहर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक घर में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के विदेशी शराब की खाली बोतलें जब्त की है। इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें-कल्पना सोरेन के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक में बनी ये रणनीति….. 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में धड़ल्ले से बड़े तादाद में नकली शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके आधार पर आज सुबह पुलिस ने नगर परिषद कार्यालय के पीछे के बस्ती स्थित एक घर में छापेमारी की।

ये भी पढ़ें-सरायकेला में भीषण सड़क दुर्घटना, दो युवकों में एक की…….

छापेमारी के दौरान घर से पुलिस को भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के विदेशी शराब की भरी हुई और खाली बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...