थाने में रखी वाहनों में अचानक लगी आग, फिर हुआ……

Dhanbad- धनबाद के कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बरवाअड्डा थाना की जब्त वाहनों में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में व्यावसायियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

ये भी पढ़ें-नहीं मिल रहा शराब तस्कर जगदीश साव…… 

हालांकि इस दौरान करीब आठ गाड़ियां जलकर खाक हो गई। इस दौरान वहां पर बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल समेत अन्य व्यवसायी मौजूद थे वहीं थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि भी मौके पर मौजूद थे फिलहाल दमकल कर्मियों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया है।

आग लगने के कारणों का नहीं चला है पता

मौके पर बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है यह मालूम नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पा लिया है थाना परिसर का माल खाना है, कई वर्षों से जब्त वाहनों को यहां डम्प किया जा रहा है।

थाने में लगी आग 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-चक्रधरपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर से भारी मात्रा में……. 

कई डीजल टैंकर भी जब्त हैं। ऐसे में प्रशासन को भी गंभीरतापूर्वक सोचने की जरूरत है अगर आग बढ़ जाती तो अप्रिय घटना घट सकती थी। वही बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे हैं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि तबतक करीब 7-8 वाहन जले हैं।

वास्तु विहार एड 6 22Scope News

Kharif Season 2026: हर किसान तक समय पर पहुंचेगी कृषि सहायता,...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर बीज, उर्वरक और कृषि सहायता...

Lohardaga SIR 2026 Review: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती! मुख्य...

Lohardaga SIR 2026 Review: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे और विशेष गहन समीक्षा (SIR-2026) अभियान की प्रगति...

Panchet CISF Attack: क्या कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद? पंचेत में...

Panchet CISF Attack: धनबाद ज़िले के निरसा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पंचेत आउटपोस्ट (OP) इलाके के लुच्चीबाद में एक बड़ी घटना की खबर...