Commercial Advertisment

79 घंटे के लिए बंद हुआ बैंक मोड़ फ्लाईओवर, लोगों की बढ़ी परेशानी

धनबाद : धनबाद के बैंक मोड़ स्थित फ्लाईओवर की मरम्मती को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन एवं आवागमन बंद कर दिया गया है. फ्लाईओवर की मरम्मती का कार्य आज से 3 अक्टूबर 2021 तक दिन-रात किया जाना है.

इसको लेकर जिला प्रशासन ने वाहनों के परिचालन एवं आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट को चिह्नित कर दिया है. व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 प्रमुख स्थल पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल तैनात हैं. 49 वर्ष पुराने इस फ्लाई ओवर का निर्माण 25 अक्टूबर 1972 में किया गया था. मरम्मती के बाद कम से कम 20 वर्ष और फ्लाईओवर की लाइफ बढ़ जाएगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...